पचपहाड़: सरकारी स्कूल में पदस्थ भवानीमंडी निवासी एक शिक्षक की हार्ट अटैक से हुई मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
भवानीमंडी में एक शिक्षक की हृदयाघात से मौत हो गई, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच प्रारंभ कर दी है। मृतक की बहन आरती ने बताया कि मेरा बड़ा भाई रामलाल शासकीय विद्यालय में कार्यरत था, वह घर पर अकेला ही था, तभी उसकी अचानक मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।