पचपहाड़: भवानीमंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए आयोजित
भवानीमंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां नगर के राजकीय बिड़ला महाविद्यालय में सहायक आचार्य डॉ मनीषा वर्मा द्वारा योग करवाकर उसके महत्व के बारे में बताया, साथही राजकीय विद्यालय में एक साथ हजारों लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया, जहां आचार्यों द्वारा प्राणायाम व विभिन्न योग आसन करवाए गए।