पचपहाड़: भवानीमंडी में एबीवीपी ने कॉलेज की सेमेस्टर प्रणाली का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
भवानीमडी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बिड़ला महाविद्यालय में कोटा विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर प्रणाली लागू करने के बाद विद्यार्थियों में विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। दो बार सेमेस्टर शुल्क लेने का विद्यार्थी विरोध कर रहे है। विद्यार्थियों को अधिक फीस जमा कराने के साथ ही आर्थिक भार भी बढ़ना तय हो गया है। जिसे लेकर विद्यार्थियो में भारी रोष व्याप्त है