कोंडागांव: ग्राम बड़े बेंदरी में 12वीं कक्षा की छात्रा ने अपनी मां की डांट से गुस्सा होकर जहरीले पदार्थ का किया सेवन, जिला अस्पताल
कोंडागांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े बेंदरी में आज दोपहर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने अपनी मां के साथ हुए मामूली विवाद के बाद बड़ा कदम उठाते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उनके परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है। जिला अस्पताल में उपचार के बाद छात्रा की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।