कोंडागांव: कोंडागांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया माटी तिहार का पर्व, प्रकृति से की गई अच्छी फसल की कामना
बस्तर के कोंडागांव जिले के कोपाबेड़ा में आज बुधवार को हर्षोल्लास के साथ माटी तिहार का पर्व मनाया गया है। माटी के इस त्यौहार में आदिवासी बेहद उत्साह के साथ शामिल हुए। माटी तिहार के माध्यम से क्षेत्र के किसान अपने इष्ट देवी देवताओं तथा प्रकृति से अच्छी फसल की कामना भी करते हैं। इस त्यौहार के बाद से ही बस्तर के सभी किसान अपने खेतों में हल चलाना शुरु करते हैं।