कोंडागांव: विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर कोंडागांव वासियों ने बोरे बासी खाकर किया श्रम का सम्मान
आज 1 मई विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न आयोजन किए जा रहे है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर राज्य में आज ही के दिन बोरे बासी खाकर श्रम का सम्मान करने की अपील की गई थी।जिसे लेकर आज 1 मई को कोंडागांव जिले के किसानों एवम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रम के सम्मान में बोरे बासी खाया।