कोंडागांव: कोंडागांव नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी ने दवाइयों का लिया ओवर डोज, 2महीने से सैलरी नहीं मिलने से हुआ हताश, DH में भर्ती
नगर पालिका परिषद कोंडागांव में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारी सुकलु नेताम पिता बंगाराम नेताम उम्र 54वर्ष निवासी चिचडोंगरी को गंभीर हालत में आज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।बताया जा रहा है सुकलू राम नेताम द्वारा आज दोपहर नगर पालिका में ड्यूटी के बाद अपने घर आते समय अज्ञात दवाइयों का ओवर डोज लिया गया था। 2 से महीने सैलरी नहीं मिलने से परेशान बताया जा रहा है।