कोंडागांव: कोंडागांव जिले में मनाया गया विश्व मजदूर दिवस, जिले के विभिन्न श्रम संगठनों ने नगर में निकाली रैली
आज 1 मई यानी विश्व मजदूर दिवस के उपलक्ष में कोंडागांव जिले के विभिन्न श्रम संगठनों के द्वारा मजदूर हित को लेकर नगर में विशाल रैली निकाली गई। वहीं कोंडागांव नगर के चौपाटी मैदान में विश्व मजदूर दिवस को लेकर आयोजन भी किया जहां बस्तर राज मिस्त्री मजदूर संघ के संभाग अध्यक्ष रशिक लाल नेताम ने क्षेत्र वासियों को विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर बधाई प्रेषित की है।