बहराइच: राजापुर कला इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान राजापुर कला इलाके की रहने वाली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। खैरीघाट थानाध्यक्ष ने शनिवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही हैं।