ललितपुर: जिले में शुरू हुई उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, DM व SP ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
ललितपुर जिले में बनाए गए सभी 14 परीक्षा केंद्रों में आज और कल दो-दो पालियों में संपन्न होगी पुलिस भर्ती परीक्षा। 28768 परीक्षार्थी होंगे शामिल। सभी परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए जेमर के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगी परीक्षा। डीएम अक्षय त्रिपाठी एवं एसपी मोहम्मद मुस्ताक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।