ऊना: ऊना जिला में प्रचंड गर्मी से जनजीवन प्रभावित, दिन के बाद अब रात में भी लगातार बढ़ रही है गर्मी
हिमाचल प्रदेश का मैदानी जिला ऊना इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। जिले में तापमान लगातार 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही सूर्य देवता आग बरसाने लगते हैं और शाम तक तेज धूप के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।