Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image

।।।समाहरणालय, पूर्णिया।।। ================ *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति:---837, --------------------------- *दिनांक -27/06/2026* ================== शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में बिहार पुलिस में "बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग" में सिपाही (प्रचालक) के पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण:-- प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारीयो एवं केंद्राधीक्षकों को ब्रीफिंग में दिया गया कई महत्त्वपूर्ण निदेश:- दिनांक 28 जून 2026 रविवार को एकल पाली में 12:00 बजे मध्यान्ह से 02: 00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। जिला मुख्यालय में कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन निर्धारित है। इस परीक्षा में कुल 7120 परीक्षार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पूर्णिया द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज के अर्द्धव्यास में बी० एन० एस० एस० की धारा 163 के अंतर्गत दिनांक 28 जून 2026 को निषेधाज्ञा जारी किया गया । परीक्षार्थियों को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा पूर्ण होने के बाद ही परीक्षा केंद्रों से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर स्टेशनरी का कोई सामान, कागज के टूकड़े, ज्योमैट्री/पेन/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक के पाउच, कैलकुलेटर, इरेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लू-टूथ, वाई-फाई गैजेट, सामान्य घड़ी/ कलाई घड़ी , एटीएम कार्ड, डिजिटल डायरी इत्यादि जैसे सामग्री ले जाना पूर्ण प्रतिबंध है। ------------------------ जिलाधिकारी,श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में संबंधित केद्राधीक्षक,स्टेटिक दंडाधिकारी,जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक किया गया । शांतिपूर्ण एवं सदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं डिजिटल तरीके से बायोमेट्रिक दोनों हाथों के अंगुठो का निशान लेने की व्यवस्था की गई है। ब्रीफिंग बैठक के दौरान सभी केंद्राधीक्षक एवं संबंधित दंडाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जैमर एवं बायोमेट्रिक मशीन लगाने वाले एजेंसी के प्रतिनिधियों का गहनता से जांच करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक तथा पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय पर अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में सुश्री शीलिमा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, पूर्णिया को जिम्मेवारी सौंप गई है। समाहरणालय परिसर में स्थापित जिला नियत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06454-243000/242310/241555 है। उक्त परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के अनुभवी पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है साथ ही जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिले के विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में श्री रवि राकेश,अपर समाहर्ता, पूर्णिया (मो0-9473 191359) एवं श्री आलोक रंजन, अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया (मो0- 8544 28350) को अधिकृत किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी एवं वीडियो ग्राफी के द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी वही सभी केंद्रों पर बायोमैट्रिक एवं जैमर के इंतजाम किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि अभ्यर्थी की सघन फ्रिस्किंग के साथ एडमिट कार्ड के फोटो एवं बॉयोमेट्रिक मिलान करते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। जिला साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार कड़ी नजर रख रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह ,भ्रामक तथ्यहीन खबर पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध अविलम्ब कड़ी करवाई भी की जाएगी। परीक्षा में प्रतिनियुक्ति सभी संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन को लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री राजकुमार गुप्ता तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया,जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल एवं क्षेत्रीय पदाधिकारिगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 27, 2026

MORE NEWS

बिहार में वायरल वैद्य जी की चर्चा, कोने-कोने से पहुंच रहे मरीज....
#ViralVaidyaJi #जड़ीबूटी_इलाज #बिहार_न्यूज #Ayurveda #TraditionalHealing #ViralNews

बिहार में वायरल वैद्य जी की चर्चा, कोने-कोने से पहुंच रहे मरीज.... #ViralVaidyaJi #जड़ीबूटी_इलाज #बिहार_न्यूज #Ayurveda #TraditionalHealing #ViralNews

Purnia East, Purnia | Jun 27, 2026

कुछ दिनों पहले भरत तिवारी जगदीशपुर के SDM के बारे में Facebook पर लिख रहे थे! क्या और भी कुछ हुआ था ? 
#bharattiwari #justiceforbharattiwari #BharatBhushanTiwari #cmsamratchaudhary #bihar

कुछ दिनों पहले भरत तिवारी जगदीशपुर के SDM के बारे में Facebook पर लिख रहे थे! क्या और भी कुछ हुआ था ? #bharattiwari #justiceforbharattiwari #BharatBhushanTiwari #cmsamratchaudhary #bihar

Purnia East, Purnia | Jun 27, 2026

आरा के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा अपनी बयानबाजी पर अड़े रहने को लेकर भी हुल्लास पांडेय ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि आप सभी मांझी जी को अच्छी तरह जानते हैं, वे कब क्या बोल देंगे, इसका उन्हें खुद भी ठीक नहीं रहता है. लोजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि हम ऐसे सभी अमर्यादित बयानों का तीव्र विरोध करते हैं और इसकी कठोर निंदा करते हैं...

#JitanRamManjhi #HAM #HullasPandey #LJPR #BharatTiwari

आरा के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा अपनी बयानबाजी पर अड़े रहने को लेकर भी हुल्लास पांडेय ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि आप सभी मांझी जी को अच्छी तरह जानते हैं, वे कब क्या बोल देंगे, इसका उन्हें खुद भी ठीक नहीं रहता है. लोजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि हम ऐसे सभी अमर्यादित बयानों का तीव्र विरोध करते हैं और इसकी कठोर निंदा करते हैं... #JitanRamManjhi #HAM #HullasPandey #LJPR #BharatTiwari

Purnia East, Purnia | Jun 27, 2026

।।।समाहरणालय, पूर्णिया।।। ================ *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति:---837, --------------------------- *दिनांक -27/06/2026* ================== शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में बिहार पुलिस में "बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग" में सिपाही (प्रचालक) के पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण:-- प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारीयो एवं केंद्राधीक्षकों को ब्रीफिंग में दिया गया कई महत्त्वपूर्ण निदेश:- दिनांक 28 जून 2026 रविवार को एकल पाली में 12:00 बजे मध्यान्ह से 02: 00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। जिला मुख्यालय में कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन निर्धारित है। इस परीक्षा में कुल 7120 परीक्षार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पूर्णिया द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज के अर्द्धव्यास में बी० एन० एस० एस० की धारा 163 के अंतर्गत दिनांक 28 जून 2026 को निषेधाज्ञा जारी किया गया । परीक्षार्थियों को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा पूर्ण होने के बाद ही परीक्षा केंद्रों से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर स्टेशनरी का कोई सामान, कागज के टूकड़े, ज्योमैट्री/पेन/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक के पाउच, कैलकुलेटर, इरेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लू-टूथ, वाई-फाई गैजेट, सामान्य घड़ी/ कलाई घड़ी , एटीएम कार्ड, डिजिटल डायरी इत्यादि जैसे सामग्री ले जाना पूर्ण प्रतिबंध है। ------------------------ जिलाधिकारी,श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में संबंधित केद्राधीक्षक,स्टेटिक दंडाधिकारी,जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक किया गया । शांतिपूर्ण एवं सदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं डिजिटल तरीके से बायोमेट्रिक दोनों हाथों के अंगुठो का निशान लेने की व्यवस्था की गई है। ब्रीफिंग बैठक के दौरान सभी केंद्राधीक्षक एवं संबंधित दंडाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जैमर एवं बायोमेट्रिक मशीन लगाने वाले एजेंसी के प्रतिनिधियों का गहनता से जांच करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक तथा पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय पर अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में सुश्री शीलिमा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, पूर्णिया को जिम्मेवारी सौंप गई है। समाहरणालय परिसर में स्थापित जिला नियत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06454-243000/242310/241555 है। उक्त परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के अनुभवी पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है साथ ही जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिले के विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में श्री रवि राकेश,अपर समाहर्ता, पूर्णिया (मो0-9473 191359) एवं श्री आलोक रंजन, अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया (मो0- 8544 28350) को अधिकृत किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी एवं वीडियो ग्राफी के द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी वही सभी केंद्रों पर बायोमैट्रिक एवं जैमर के इंतजाम किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि अभ्यर्थी की सघन फ्रिस्किंग के साथ एडमिट कार्ड के फोटो एवं बॉयोमेट्रिक मिलान करते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। जिला साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार कड़ी नजर रख रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह ,भ्रामक तथ्यहीन खबर पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध अविलम्ब कड़ी करवाई भी की जाएगी। परीक्षा में प्रतिनियुक्ति सभी संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन को लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री राजकुमार गुप्ता तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया,जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल एवं क्षेत्रीय पदाधिकारिगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Purnia News