पत्थलगांव: GPS ट्रैकर से खुला राशन चोरी का राज, जशपुर के पत्थलगांव से 5 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने शासकीय राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में जशपुर जिले के पत्थलगांव से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने GPS ट्रैकर की मदद से आरोपियों तक पहुंचकर 115 बोरी चावल, 2 बोरी शक्कर और क्रेटा-इनोवा समेत कुल 38 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामला रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र का