बहराइच: विसुनपुर इलाके में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर इलाके में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।