उरई: रामपुरा थाना क्षेत्र में युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, आरोपी युवक गिरफ्तार
Orai, Jalaun | Feb 15, 2024 रामपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रामपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को युवक ने रात के समय बुलाया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद नाबालिग लड़की की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।