स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बोरिंग करने वालों पर शिकंजा, बोर मशीन सहित वाहन ज़ब्त
कटनी जिले में लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध नलकूप खनन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बोरिंग कर रहे वाहन को मौके से जप्त किया है।