कुरूद: कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले ने करेली छोटी का किया निरीक्षण, गांव में रोजगारमूलक योजनाओं को मिलेगी गति
कलेक्टर द्वारा पूर्व में कराए गए सर्वेक्षण के आधार पर आबादी पट्टा प्राप्त कर चुके ग्रामीणों को अब स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही गांव को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित कर मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें सड़क, बिजली, पेयजल, ड्रेनेज जैसी सुविधाएं शामिल हैं।