कुर्था: कुर्था प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय शाहगंज में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम में बच्चों को मिला बाढ़ से बचाव का प्रशिक्षण
Kurtha, Arwal | Aug 1, 2026 कुर्था प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय शाहगंज एवं मानिकपुर में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बाढ़ सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाढ़ के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के उपाय तथा आपातकालीन स्थिति में प्रशासन को सूचना देने के बारे में जानकारी दी गई।