कोईलवर: दीदी राजमणी नीलम आनंद के 74वें जन्मदिन पर भदवर और नरवीरपुर में पौधरोपण, 74 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए
शिवशिष्य हरिन्द्रानंद के तत्वावधान में दीदी राजमणी नीलम आनंद के 74वें जन्मदिन के अवसर पर रविवार को कोईलवर प्रखंड के भदवर और नरवीरपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। दोपहर करीब 3 बजे चांदी, भदवर और नरही गांव में पौधे लगाए गए। इससे पहले गांव में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।