मुगलसराय: मुगलसराय में नगर पालिका इंटर कॉलेज के पास युवक का शव मिलने से मची सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मुगलसराय क्षेत्र के कसाब महाल रोड स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज के पास गुरुवार सुबह एक लगभग 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे शव देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।गुरुवार सुबह 10 बजे कस्बा चौकी इंचार्ज विजय राज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।