Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image
image
image

एक आदर्श शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित होगा विकासनगर: सुनील शर्मा बिट्टू जनसंपर्क अभियान के दौरान सुनीं स्थानीय लोगों की समस्याएं हमीरपुर 19 जुलाई सुनील शर्मा बिट्टू का हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। शनिवार और रविवार को भी उन्होंने हमीरपुर शहर के कई निकटवर्ती क्षेत्रों का दौरा करके आम लोगों की समस्याएं सुनीं और इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा साढे तीन वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी भी दी। उन्होंने नगर निगम के वार्ड नंबर-4 के अंतर्गत विकासनगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष हैंडपंप और अन्य जनसुविधाओं से संबंधित समस्याएं रखीं सुनील शर्मा बिट्टू ने इन सभी समस्याओं के अतिशीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं मंजूर की हैं। इनमें हमीरपुर बाईपास पर प्रदेश के सबसे बड़े बस अड्डे का निर्माण, वर्तमान बस अड्डे की जगह सिटी सेंटर का प्रस्ताव, नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण, जसकोट में हैलीपोर्ट, सलासी में जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर का कार्यालय भवन और कई अन्य बड़ी परियोजनाएं शामिल हंै। सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि विकासनगर और इसके आस-पास के क्षेत्र में भी विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे यह सारा क्षेत्र एक आदर्श एवं सुनियोजित शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। इससे पहले, विकासनगर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लाॅक कांगे्रस अध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष शारदा कौंडल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होशियार सिंह, केसी भाटिया, राकेश कुमार, पंकज, कित्ता राम, विमला देवी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Dharamshala, Kangra | Jul 19, 2026

MORE NEWS

संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर कॉकरोचों के बीच एक शख्स हिट लेकर पहुंच गया, और दिल्ली पुलिस द्वारा कार्रवाई ना किए जाने पर माहौल बिगड़ने लगा. इस दौरान कुछ युवा वकील पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे, जिसके बाद पुलिस और युवा वकीलों के बीच तीखे शब्दों में बहस हो गई.

#JantarMantar  #delhi  #SansadMarch #dehlipolicephysical

संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर कॉकरोचों के बीच एक शख्स हिट लेकर पहुंच गया, और दिल्ली पुलिस द्वारा कार्रवाई ना किए जाने पर माहौल बिगड़ने लगा. इस दौरान कुछ युवा वकील पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे, जिसके बाद पुलिस और युवा वकीलों के बीच तीखे शब्दों में बहस हो गई. #JantarMantar #delhi #SansadMarch #dehlipolicephysical

Dharamshala, Kangra | Jul 20, 2026

भोरंज में स्वच्छता के लिए अनूठी पहल: नंधन पंचायत के युवा प्रधान मोनू ठाकुर ने शुरू की मुहिम, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
भोरंज (हमीरपुर), 19 जुलाई।
उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत नंधन में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की गई है। पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाने के उद्देश्य से युवा प्रधान मोनू ठाकुर एवं पंचायत के वार्ड सदस्यों ने विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया है।
इस अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधि स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर स्वयं मैदान में उतरकर सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य स्थानों की नियमित निगरानी कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है।
पंचायत द्वारा गठित संयुक्त टीम सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा फेंकने वालों पर कड़ी नजर रख रही है। पहली बार गंदगी फैलाते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए डस्टबिन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, बार-बार नियमों की अनदेखी करने और लापरवाही से गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए मौके पर ही जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जा रही है।
युवा प्रधान मोनू ठाकुर ने कहा कि पंचायत को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन या जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और विभिन्न बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि नंधन पंचायत को एक मॉडल स्वच्छ पंचायत बनाने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

भोरंज में स्वच्छता के लिए अनूठी पहल: नंधन पंचायत के युवा प्रधान मोनू ठाकुर ने शुरू की मुहिम, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना भोरंज (हमीरपुर), 19 जुलाई। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत नंधन में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की गई है। पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाने के उद्देश्य से युवा प्रधान मोनू ठाकुर एवं पंचायत के वार्ड सदस्यों ने विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधि स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर स्वयं मैदान में उतरकर सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य स्थानों की नियमित निगरानी कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है। पंचायत द्वारा गठित संयुक्त टीम सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा फेंकने वालों पर कड़ी नजर रख रही है। पहली बार गंदगी फैलाते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए डस्टबिन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, बार-बार नियमों की अनदेखी करने और लापरवाही से गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए मौके पर ही जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जा रही है। युवा प्रधान मोनू ठाकुर ने कहा कि पंचायत को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन या जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और विभिन्न बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि नंधन पंचायत को एक मॉडल स्वच्छ पंचायत बनाने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Dharamshala, Kangra | Jul 19, 2026