बक्सर: बक्सर में अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती पर सनातन सेवा संस्थान ने निकाली शोभा यात्रा
Buxar, Buxar | Apr 30, 2025 सनातन सेवा संस्थान के तत्वावधान में अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। संस्थान की अध्यक्ष और भाजपा नेत्री वर्षा पांडे के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को धर्ममय कर दिया।यात्रा किला मैदान से शुरू होकर रामरेखा घाट, मुनीम चौक, जमुना चौक, ठठेरी बाजार, सत्यदेवगंज होते हुए किला मैदान में संपन्न हुई।