गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना के रातड़ीह गांव के मंटू गोस्वामी की संदेहास्पद मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रातड़ीह गांव निवासी मंटू गोस्वामी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे उसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। मंटू गोस्वामी 5 सितंबर को भरकट्टा गया था, उसके साथ राहुल गोस्वामी भी था।आरोप है कि मंटू की जेब में कुछ पैसे थे, जिसे राहुल गोस्वामी ने शराब पिला-पिलाकर छीन लिया। इसके बाद मंटू बेहोश हो गया।