डुमरा: सीतामढ़ी विधानसभा के बूथ संख्या 216 पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम
सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ संख्या 216 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने एक साथ प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को सुना और उनके विचारों पर चर्चा की।