Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl

घर बनाने पर दबंगों का कब्जा: शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य, पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर उरई (जालौन) जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम उदनपुर में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है, जहां अपने ही मकान का निर्माण करा रहे एक व्यक्ति को गांव के दबंगों द्वारा लगातार रोका जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रशासन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सका है। पीड़ित महिपाल पुत्र मोहनलाल का आरोप है कि वह अपने पुश्तैनी मकान का निर्माण कार्य करा रहा है और उसके पास घर की वैध घरौनी भी मौजूद है। इसके बावजूद गांव के ही अखिलेश, अनिल पुत्र कालीचरन और रजनी पुत्री कालीचरन जबरन उस जमीन को अपनी बताते हुए निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। इतना ही नहीं, आरोपी पक्ष पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसाने और मारपीट की धमकी भी दे रहा है। महिपाल ने बताया कि उसने 23 मई 2026 को उपजिलाधिकारी कालपी को लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य में बाधा न डालने की हिदायत भी दी थी, लेकिन पुलिस के जाते ही आरोपियों का रवैया फिर से आक्रामक हो गया। पीड़ित ने समाधान दिवस, थाना और उपजिलाधिकारी कार्यालय में कई बार गुहार लगाई, लेकिन हर बार उसे सिर्फ आश्वासन ही मिला। अब हालात यह हैं कि वह अपने ही घर में निर्माण कराने के लिए प्रशासन की चौखट पर बार-बार सिर पटकने को मजबूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया तो यह मामला किसी बड़े विवाद का रूप ले सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक कार्रवाई करता है या फिर पीड़ित यूं ही न्याय के लिए भटकता रहेगा।

Jalaun, Jalaun | Jun 8, 2026

MORE NEWS

Jalaun, Jalaun | Jun 8, 2026

जालौन पुलिस का एक्शन 

24 घंटे में खुलासा! कदौरा पुलिस ने दबोचा बाइक चोर

जालौन के थाना कदौरा क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने ताबड़तोड़ खुलासा करते हुए शातिर चोर को धर दबोचा।

 दिनांक 06 जून को घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
 महज 24 घंटे के अंदर ही पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर छापा मारकर आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त
 बिलाल उर्फ साहिल (उम्र 19 वर्ष), निवासी गाड़ीखाना, कदौरा

बरामदगी
 चोरी की मोटरसाइकिल (UP92U 2773)

आरोपी पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज, बना हुआ था पुलिस के रडार पर

 कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को भेजा गया जेल

 कार्रवाई में शामिल
थानाध्यक्ष कदौरा व पुलिस टीम

 पूरी कार्रवाई हुई उच्च अधिकारियों के निर्देशन में—
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन
 पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र
 पुलिस अधीक्षक जालौन
 अपर पुलिस अधीक्षक जालौन

 जालौन पुलिस का सख्त संदेश — अपराधियों की अब खैर नहीं!

#BreakingNews #JalaunPolice #Kadaura #BikeTheft #CrimeNews #UPPolice #ActionMode #PoliceSuccess #Jalaun #UPNews #CrimeControl #ZeroTolerance #PoliceAlert

जालौन पुलिस का एक्शन 24 घंटे में खुलासा! कदौरा पुलिस ने दबोचा बाइक चोर जालौन के थाना कदौरा क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने ताबड़तोड़ खुलासा करते हुए शातिर चोर को धर दबोचा। दिनांक 06 जून को घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। महज 24 घंटे के अंदर ही पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर छापा मारकर आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त बिलाल उर्फ साहिल (उम्र 19 वर्ष), निवासी गाड़ीखाना, कदौरा बरामदगी चोरी की मोटरसाइकिल (UP92U 2773) आरोपी पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज, बना हुआ था पुलिस के रडार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को भेजा गया जेल कार्रवाई में शामिल थानाध्यक्ष कदौरा व पुलिस टीम पूरी कार्रवाई हुई उच्च अधिकारियों के निर्देशन में— अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र पुलिस अधीक्षक जालौन अपर पुलिस अधीक्षक जालौन जालौन पुलिस का सख्त संदेश — अपराधियों की अब खैर नहीं! #BreakingNews #JalaunPolice #Kadaura #BikeTheft #CrimeNews #UPPolice #ActionMode #PoliceSuccess #Jalaun #UPNews #CrimeControl #ZeroTolerance #PoliceAlert

Jalaun, Jalaun | Jun 8, 2026

जालौन में ओवरलोडिंग के विरुद्ध एसडीएम रिंकू राही की बड़ी कार्रवाई

 जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार चर्चा में है।

 इसी क्रम में जालौन के एसडीएम रिंकू राही ने कथित रूप से एक भाजपा नेता से जुड़े ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर सख्त संदेश दिया है। 
स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, लंबे समय से 'रौनक ट्रेडर्स' नाम के ओवरलोड वाहन जिले की सड़कों पर चल रहे थे और आरोप लगते रहे कि संबंधित विभाग के अधिकारी इन वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे थे। 

एसडीएम रिंकू राही ने अभियान चलाकर ओवरलोडिंग के मामलों में कार्रवाई की, जिससे संबंधित पक्षों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन पर प्रभावशाली व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई होना प्रशासन की निष्पक्षता को दर्शाता है। मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक रूप से जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान जारी रहने की बात भी कही जा रही है।

जालौन में ओवरलोडिंग के विरुद्ध एसडीएम रिंकू राही की बड़ी कार्रवाई जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार चर्चा में है। इसी क्रम में जालौन के एसडीएम रिंकू राही ने कथित रूप से एक भाजपा नेता से जुड़े ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर सख्त संदेश दिया है। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, लंबे समय से 'रौनक ट्रेडर्स' नाम के ओवरलोड वाहन जिले की सड़कों पर चल रहे थे और आरोप लगते रहे कि संबंधित विभाग के अधिकारी इन वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे थे। एसडीएम रिंकू राही ने अभियान चलाकर ओवरलोडिंग के मामलों में कार्रवाई की, जिससे संबंधित पक्षों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन पर प्रभावशाली व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई होना प्रशासन की निष्पक्षता को दर्शाता है। मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक रूप से जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान जारी रहने की बात भी कही जा रही है।

Jalaun, Jalaun | Jun 7, 2026

#जालौन- गज़ब है पार्टी प्रधानमंत्री की अपील को दिखाया ठेंगा

एक तरफ़ प्रधानमंत्री Narendra Modi ईंधन बचाने के लिए अपने पार्टी के लोगों से आग्रह कर रहे हैं।
 दूसरी तरफ़ उनकी ही पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary   के काफ़िले में 100 से अधिक गाड़ियां हूटर बजाते हुए आ रहीं हैं।
 क्या VIP कल्चर और ईंधन वाली बातों पर इस तरीके से अमल होगा? 
क्यों ये ढकोसला किया जाता है समझ नहीं आता?

 ई-रिक्शा में बैठकर दम से रील बनवाई नेता जी ने।

 चलन दो ऐसी ही राजनीति, और गर्त में ले जाओ। भारत की भोली भाली जनता को, 

खैर गली गली दारू के ठेका खोलने से विकास हो तो जनता भी खुश है 

Arun Tiwari जनपद जालौन उत्तर प्रदेश Ajay Tiwary सोनू महाराज Deepraj Gurjar Harendra Vikram Singh Bjp Samta Bharat TV

#जालौन- गज़ब है पार्टी प्रधानमंत्री की अपील को दिखाया ठेंगा एक तरफ़ प्रधानमंत्री Narendra Modi ईंधन बचाने के लिए अपने पार्टी के लोगों से आग्रह कर रहे हैं। दूसरी तरफ़ उनकी ही पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary के काफ़िले में 100 से अधिक गाड़ियां हूटर बजाते हुए आ रहीं हैं। क्या VIP कल्चर और ईंधन वाली बातों पर इस तरीके से अमल होगा? क्यों ये ढकोसला किया जाता है समझ नहीं आता? ई-रिक्शा में बैठकर दम से रील बनवाई नेता जी ने। चलन दो ऐसी ही राजनीति, और गर्त में ले जाओ। भारत की भोली भाली जनता को, खैर गली गली दारू के ठेका खोलने से विकास हो तो जनता भी खुश है Arun Tiwari जनपद जालौन उत्तर प्रदेश Ajay Tiwary सोनू महाराज Deepraj Gurjar Harendra Vikram Singh Bjp Samta Bharat TV

Jalaun, Jalaun | Jun 7, 2026