ऊन: चौसाना में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा की एक बस से बैटरी चोरी, दूसरी बस का लॉक भी तोड़ा गया
शनिवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गांव पलठेड़ी निवासी उस्मान ने चौसाना पुलिस चौकी पर तहरीर देकर बताया कि वह मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के तहत चौसाना-शामली मार्ग पर बस चलता है। आरोप है कि चौसाना स्थित सतनाम पैलेस में खड़ी बस से अज्ञात ने बैटरी चोरी कर ली और एक दूसरी बस का लॉक भी तोड़ा गया पुलिस से कार्यवाही की मांग की गई है।