घाटोल: अमरथून राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, 3 छात्राओं को लगी चोट
घाटोल उपखण्ड के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में सोमवार को चालू स्कूल में छठ का प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। हादसे में तीन छात्राए चोटिल हो गई। मंगलवार सुबह 9:00 बजे मेरी जानकारी के अनुसार तीनों छात्राओं को हाथ व पीठ पर चोटे आई है। ग्रामीणों ने बताया कि आठ कमरे जर्जर है लंबे समय से अतिरिक्त कमरों की मांग की जा रही है।