निघासन: निघासन तहसील क्षेत्र में खुलेआम अवैध शराब निर्माण का कार्य जारी, वीडियो ने किया खुलासा, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के दलराजपुर गांव का एक कथित वीडियो गुरुवार को सामने आने के बाद अवैध शराब कारोबार को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में खुलेआम अवैध शराब बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का धंधा चल रहा।