सांगानेर: यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप में उत्तर पश्चिम रेलवे ने किया अहम बदलाव, सीपीआरओ कैप्टन शशिकिरण ने दी जानकारी
रेलवे ने साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को आसान टिकट सुविधा प्रदान करने के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल एप में अहम बदलाव किया है। यूटीएस ऑन मोबाइल एप केे माध्यम से टिकट बुक करने की दूरी की सीमा को समाप्त कर दिया गया है जिसके फलस्वरूप अब जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक किए जा सकते हैं। सीपीआरओ कैप्टन शशीकिरण ने संबंध में जानकारी दी।