सांगानेर: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देश पर मुहाना सब्जी मंडी में फल विक्रेताओं का निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में लगातार मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गुरूवार को अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण श्री पंकज ओझा के नेतृत्व में मुहाना मण्डी में फल विक्रेताओं के यहां निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। ओझा ने बताया कि मुहाना मंडी में विशेष आभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कारवाई की।