सांगानेर: खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने सीकर रोड स्थित दो नामचीन रेस्टोरेंट पर की कार्रवाई, गंदगी मिलने पर जारी किया नोटिस
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने आज जयपुर के सीकर रोड स्थित नामचीन रेस्टोरेंट खंडेलवाल ढाबे पर छापा मारा है। इस दौरान यहां गंदगी मिलने पर टीम ने रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी किया है। खाद्य विभाग की टीम को खंडेलवाल ढाबे पर खराब बेसन गट्टा, ग्रेवी, बेसन की मिर्च मिले, जिनको नष्ट कराया गया। निरीक्षण के दौरान ओल्ड और नए खंडेलवाल ढाबे पर जबरदस्त गंदगी मिली।