बगोदर बस स्टैंड परिसर में शनिवार सीएपीएफ वाॅरियर्स ग्रुप के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित की गई।जिसमें एसएससी जीडी में बगोदर प्रखंड के सीआरपीएफ,आईटीबीपी,सीमा सुरक्षा बल,एसएसबी,असम राइफल्स में चयनित अभ्यर्थियों को शनिवार की दोपहर तीन बजे सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो शामिल हुए।