गोला: भारी बारिश से बड़हलगंज कस्बे के कल्याणपुर, चिल्लूपार और नौशहरा समेत कई मोहल्लों में घरों में घुसा पानी, सड़क टूटी
Gola, Gorakhpur | Sep 27, 2026 बड़हलगंज। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कस्बे के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। कल्याणपुर, चिल्लूपार और नौशहरा मोहल्ले में स्थिति सबसे खराब बताई जा रही है। कई स्थानों पर बारिश का पानी घरों तक पहुंच गया है, जबकि चिल्लूपार में जलभराव के कारण इंटरलॉकिंग सड़क भी क्षतिग्रस्त होकर टूट गई है।