अतरी: अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त
Atri, Gaya | Apr 28, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के नारसिंह बिगहा गांव के पास मंगलवार को नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह और खनन पदाधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से लगातार अवैध बालू उत्खनन की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद छापेमारी की गई।