चरखारी: चरखारी पुलिस ने चौराहों, बाजार और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर किया पैदल गश्त, जनमानस को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोबा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण,शांति/कानून व्यवस्था एवं जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना चरखारी पुलिस टीम द्वारा बुधवार समय तकरीबन 8 बजे थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों,बाजार एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया तथा जनमानस सुरक्षा का एहसास दिलाया है।