चरखारी: ग्रामीण क्रिकेट में खेड़ा का दबदबा, बपरेथा के डुंगर माता मैदान में फाइनल मुकाबले में करहरा को 20 रन से हराया
चरखारी स्थित बपरेथा गांव में डुंगर माता मैदान पर एक सप्ताह से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार समय तकरीबन 2 बजे फाइनल मुकाबला खेड़ा और करहरा की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खेड़ा की टीम ने 20 ओवर में 126 रनों का स्कोर खड़ा किया जबकि करहरा की टीम 20वें ओवर में 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।