काको: ग्राम कज़ीदौलत पुर में भूमि पूजन के साथ नौ कुंडिया गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, 5 अप्रैल को निकलेगी कलश यात्रा
गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन का कार्य शनिवार रात्रि को विधि-विधान से संपन्न हुआ। 5 अप्रैल रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 5 से 7 अप्रैल तक महायज्ञ, प्रवचन, दीप यज्ञ एवं विभिन्न प्रकार के संस्कारों का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहेगा।