चक्रवात अर्णव का कहर: प्रयागराज में पकी धान की फसल बर्बाद, किसानों को लाखों का नुकसान
प्रयागराज - चक्रवात अर्णव के असर से यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और पहाड़ी इलाकों में 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है।
प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों में खेतों में खड़ी पकी धान की फसल और कटी हुई फसल दोनों ही बारिश में भीगकर बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि प्रति बीघा 2 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।
सरकार ने नुकसान की पैमाइश के आदेश दिए हैं, लेकिन मुआवजा कब मिलेगा यह तय नहीं है। फसल बर्बाद होने से किसानों में रोष और मायूसी है।
#Prayagraj #Meja #ArnavCyclone #Kisan #DhaanKiFasal #Barish #UPNews #UPIndia24 #KisanNuksan #Mausam