जतारा: रूपगंज:181 शिकायत पर हितग्राही ने उपयंत्री पर धमकाने का आरोप लगाया, इंजीनियर बोले'आवाज मिलती-जुलती है,ऑडियो मेरा नहीं
प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त नहीं मिलने पर सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराने वाले एक हितग्राही ने जनपद पंचायत जतारा के उपयंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राम पंचायत गोटेट के रूपगंज निवासी भगवान दास कुशवाहा का आरोप है कि शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए उपयंत्री अमित गुप्ता ने उन्हें फोन पर गाली-गलौज की और धमकाते हुए कहा कि "अब शिकायत ही करते रहो,