बीघापुर: बिहार थाना पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बिहार थाना पुलिस ने दो वारन्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार शाम 05 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है। न्यायालय से वारन्ट जारी होने पर बिहार थाना पुलिस ने क्षेत्र के सहदेव पुत्र राम प्रसाद निवासी भगवन्तपुर व्यासपुर व राम आसरे पुत्र हीरा निवासी साहबगंज मजरा परसण्डा को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया । जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।