बक्सर विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक आनंद मिश्रा ने सोमवार को करीब 2:30 बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा लिया। विधायक ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था, डॉक्टरों की कमी, पार्किंग और स्वच्छता की कमी को इंगित किया। श्री मिश्रा ने बताया कि सदर अस्पताल में अनुमंडल स्तरीय सुविधा भी नहीं मिल रहा।