नवादा: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग वार्ता आयोजित, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा
Nawada, Nawada | Jun 13, 2026 नवादा डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में उद्योग वार्ता का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करना, निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करना तथा उद्यमियों द्वारा उद्योग संचालन एवं स्थापना में आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना था।