पाली: पाली क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश से पान कृषकों के बरेजे धराशाई, किसानों को लाखों का हुआ नुकसान
Pali, Lalitpur | May 5, 2026 पाली क्षेत्र में सोमवार रात्रि के समय तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार के कारण पाली व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पान किसानों के पान बरेजे धराशाई हो गए। जिसके चलते किसानों को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने उक्त मामले में प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।