श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव 'बरही महोत्सव'
आरा: श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 'बरही महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. विजय सिंह मुखिया ने की, जबकि मंच संचालन ब्यास गोपाल राय द्वारा किया गया। समारोह में पधारे आगत अतिथियों का स्वागत यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया ने किया।