आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मेदांता अस्पताल पटना एवं सदर अस्पताल आरा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार (19 सितंबर 2026) को चंदवा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में भोजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों से आए हजारों जरूरतमंदों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उनके बीच निःशुल्क आवश्यक दवाओं का वितरण हुआ।