चरपोखरी थाना क्षेत्र के इस्लामपुर मोहल्ले में हेरोइन व सूखे मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का विरोध करने पर समाजसेवी मोहम्मद जफी की नृशंस हत्या के मामले में बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की 11 सदस्यीय जांच समिति ने घटनास्थल का दौरा किया। राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ. नवाज आलम उर्फ अनवर आलम के नेतृत्व में टीम ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और घटना की विस्तृत जानकारी ली।
Arrah, Bhojpur | Sep 19, 2026