वारासिवनी: खंडवा रोड स्थित आरा मिल पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी जब्त, संचालकों में हड़कंप
वन विभाग ने खंडवा मार्ग स्थित दो आरा मिलों पर छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की। जांच के दौरान विभिन्न प्रजातियों की लकड़ी के चट्टे और चिरान मशीन मिली, जिसे जब्त कर लकड़ी को नष्ट किया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र की अन्य आरा मिलों में हड़कंप मच गया। वहीं जंगलों में जारी अवैध कटाई पर विभागीय निगरानी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।