बड़गांव: उदयपुर: द ग्रेट खली के गाँव आगमन से खिलाड़ियों में उत्साह, ग्रामीण हुए रोमांचित
बजरंग क्लब, कविता की ओर से आयोजित संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर इंटरनेशनल रेसलर द ग्रेट खली कविता गाँव पहुँचे। इससे पहले उदयपुर एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। खली के आगमन से खिलाड़ियों और ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहली बार गाँव में द ग्रेट खली को सामने देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए।