बड़गांव: पानरवा पुलिस ने जंगल में मिली महिला की हत्या का किया खुलासा, थाना क्षेत्र के जंगल से आरोपी पति को किया गिरफ्तार
पानरवा पुलिस ने महिला हत्या का किया खुलासा, पति गिरफ्तार पानरवा थाना क्षेत्र के जंगल में मिली महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति नकाराम गरासिया को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका काली बाई खराड़ी 2 जनवरी को जंगल गई थी, जिसकी लाश 3 जनवरी को गले पर चोट के निशानों के साथ मिली थी।