बड़गांव: उदयपुर में कोहरे और कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित
उदयपुर। जिले में रविवार सुबह से ही घना कोहरा और धुंध छाई हुई है,जिसके चलते ठंड में और भी बढ़ोतरी हो गई है।ठंड के कारण लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी रही और आम जनजीवन प्रभावित हुआ।गौरतलब है कि पिछले दिनों जिले के कई इलाकों में बारिश हुई थी।बारिश के बाद मौसम ने करवट ली और ठंडी हवाओं के साथ कोहरा बढ़ गया